
Bhilai में कांग्रेस नेता के बड़े भाई के घर चोरी
कोडागांव में इंजीनियर पति के पास गई थी पत्नी, नकदी व जेवर ले उड़े चोर
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के बड़े भाई के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना छावनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। चोरों ने घर में घुसकर करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
कोडागांव गई थी पत्नी, घर था सूना
जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पत्नी अपने कोडागांव स्थित पदस्थ कार्यपालन अभियंता पति के पास गई हुई थी। इसी दौरान घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता तब चला जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और घर का सामान बिखरा हुआ मिला।

जेवर और नकदी गायब
चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 3.50 लाख रुपये की संपत्ति ले गए। अलमारी और अन्य सामान को खंगालने के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने इत्मीनान से चोरी की।
छावनी थाना पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



