March 4, 2026
पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: Raipur में युवक की हत्या, 1 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: Raipur में युवक की हत्या, 1 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Jan 12, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनखराबे का रूप ले लिया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुए चाकूबाजी की वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। रायपुर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में 04 आरोपियों और 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 05 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुंडा लिस्ट में दर्ज सगे भाई निकले मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी लोकेश विश्वकर्मा और आकाश विश्वकर्मा सगे भाई हैं और दोनों के नाम थाना की गुंडा सूची में दर्ज हैं। मृतक और आरोपी सभी एक-दूसरे के परिचित थे और दीपावली के समय हुए विवाद के बाद से उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

घर के पास पहुंचते ही किया जानलेवा हमला

दिनांक 11 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे, जब मृतक आदित्य कुर्रे और उसका साथी अभय सारथी आरोपी के घर के पास पहुंचे, तभी लोकेश विश्वकर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में आदित्य कुर्रे की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि अभय सारथी गंभीर रूप से घायल है।

 दो धारदार चाकू बरामद

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों लोकेश विश्वकर्मा और अनुज यादव से घटना में प्रयुक्त 02 धारदार चाकू बरामद किए हैं। थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 109, 103, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ लोकेश विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी श्रीराम नगर, काशीराम नगर, रायपुर

2️⃣ दिव्यांश ध्रुव (20 वर्ष), निवासी श्याम नगर, रायपुर

3️⃣ अनुज यादव (19 वर्ष), निवासी पुराना राजेन्द्र नगर, रायपुर

4️⃣ आकाश विश्वकर्मा (24 वर्ष), निवासी श्रीराम नगर, काशीराम नगर, रायपुर

5️⃣ एक विधि के साथ संघर्षरत बालक

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix