March 4, 2026
ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर हमला:  राजीव प्लाजा गेट पर जमकर मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर हमला:  राजीव प्लाजा गेट पर जमकर मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

Jan 12, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ड्यूटी पर तैनात गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। राजीव प्लाजा गेट नंबर-01 के पास ऑटो अंदर ले जाने से मना करना गार्ड को भारी पड़ गया। गुस्साए ऑटो चालक और उसके साथियों ने गार्ड के साथ हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑटो अंदर ले जाने से मना किया, बुला लिए साथी

जानकारी के अनुसार, राजीव प्लाजा में गार्ड की नौकरी करने वाला अमर पाल 10 जनवरी की रात ड्यूटी पर था। रात करीब 10 बजे भोजन के लिए जाने पर उसकी जगह साहेब सिंह ने ड्यूटी संभाली। इसी दौरान एक ऑटो चालक गेट नंबर-01 से ऑटो अंदर ले जाने की कोशिश करने लगा। मना करने पर ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुला लिया और गार्ड पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गार्ड के साथ अश्लील गाली-गलौच, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पर थाना तारबाहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV फुटेज से हुई पहचान

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

  • मोहम्मद शाहरूख (32 वर्ष) – निवासी खुदीराम बोस चौक, तारबाहर
  • रियाज अहमद (27 वर्ष) – निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा
  • सागर नायक (26 वर्ष) – निवासी ग्राम जांजी, थाना सीपत

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix