March 4, 2026
Raipur : स्टेशन पर कार पार्किंग महंगी, यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

Raipur : स्टेशन पर कार पार्किंग महंगी, यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

Jan 12, 2026

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में अब गाड़ी पार्क करना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। स्टेशन परिसर की पार्किंग दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसका सीधा असर यात्रियों और आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।


2 घंटे की पार्किंग अब 50 रुपये

नई व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशन की पार्किंग में 2 घंटे तक कार खड़ी करने के लिए अब 50 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले यही शुल्क 30 रुपये था। यानी सीधे तौर पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


एक दिन का चार्ज बढ़कर 250 रुपये

कार पार्किंग के एक दिन के शुल्क में भी इजाफा हुआ है। पहले जहां 24 घंटे के लिए 200 रुपये देने पड़ते थे, अब इसके लिए 250 रुपये चुकाने होंगे। यह बढ़ोतरी नियमित रूप से स्टेशन आने-जाने वालों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

पार्किंग ठेका महंगा होने से बढ़ी दरें

पार्किंग शुल्क बढ़ने की सबसे बड़ी वजह स्टेशन की पार्किंग का ठेका महंगा होना बताया जा रहा है। इस साल पार्किंग का ठेका पहले के 30 लाख रुपये की जगह करीब 1 करोड़ रुपये में गया है। ठेके की राशि में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी के चलते शुल्क बढ़ाना जरूरी बताया जा रहा है।


रोजाना 70 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही

रायपुर रेलवे स्टेशन पर हर दिन 70 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही होती है। इनमें बड़ी संख्या उन लोगों की है, जो अपनी निजी गाड़ियों से स्टेशन पहुंचते हैं। यही वजह है कि स्टेशन की पार्किंग लगभग हर समय भरी रहती है।


8 जनवरी से लागू हुआ नया शुल्क

नया पार्किंग शुल्क 8 जनवरी से लागू कर दिया गया है। इसके बाद से ही यात्रियों और शहरवासियों में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में पार्किंग शुल्क में इजाफा अतिरिक्त बोझ बन गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix