
रायपुर: खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री में संजू साहू उर्फ टमाटर गिरफ्तार
गंगानगर रोड पर दबिश, शराब और नकदी जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय संजू साहू उर्फ टमाटर, निवासी साईं राम चौक, गोवर्धन नगर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गंगानगर रोड के पाटीदार भवन के पीछे की गई, जहां आरोपी अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा गया।
पुलिस ने जब्त की शराब और बिक्री राशि
खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सफेद प्लास्टिक की बोरी में देशी शराब रखकर बेच रहा है।

पुलिस ने तुरंत मौके पर छापा मारा और संजू साहू को शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 15.300 बल्क लीटर (85 पौव्वा) देशी मसाला शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹8,500 है, और बिक्री से प्राप्त ₹480 नकद जब्त किए गए। बरामद सामग्री की कुल कीमत ₹8,980 आंकी गई है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
जांच में पता चला कि संजू साहू उर्फ टमाटर पहले भी अवैध शराब बिक्री, मारपीट और छेड़खानी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 703/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



