
Bhilai Police ने यातायात सुरक्षा माह पर परिचर्चा, जाम और पार्किंग समस्या पर बनाई ठोस कार्ययोजना
भिलाई/दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 11.01.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6, भिलाई में यातायात सुरक्षा माह के तहत यातायात सुरक्षा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा, भिलाई नगर एसडीएम श्री हितेश पिस्दा, सीएसपी भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी समेत विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य मुद्दे और चर्चाएँ
परिचर्चा में जिले के प्रमुख बाजार क्षेत्रों—आकाशगंगा मार्केट, सुपेला मार्केट, सेक्टर-10 जोनल मार्केट, सिविक सेंटर मार्केट—में लगने वाले यातायात जाम, दुर्ग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग एवं जाम की समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर
अधिकारियों ने अनधिकृत सड़क किनारे पार्किंग को रोकने और निर्धारित पार्किंग स्थलों के विकास पर जोर दिया। इससे वाहन चालकों को केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू व सुरक्षित बनेगी।

समन्वित कार्ययोजना पर सहमति
सभी विभागों और संस्थाओं ने आपसी समन्वय से चरणबद्ध रूप से कार्य करते हुए यातायात जाम और पार्किंग समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



