March 2, 2026
Raipur में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ऑपरेशन निश्चय के तहत UP का तस्कर गिरफ्तार

Raipur में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ऑपरेशन निश्चय के तहत UP का तस्कर गिरफ्तार

Jan 11, 2026

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से करीब 4.180 किलोग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त किया गया है।

राजपूताना होटल के पास धराया तस्कर

दिनांक 11 जनवरी 2026 को एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत राजपूताना होटल के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

 

पूछताछ में खुली पहचान

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम राम कैलाश बिंद, निवासी ग्राम हरदी, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

2.10 लाख का माल जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से

  •  4.180 किलो गांजा (कीमत लगभग 2,00,000 रुपये)
  •  01 मोबाइल फोन
  • जुमला जब्ती करीब 2.10 लाख रुपये की की है।

आरोपी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 07/2026, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix