
Surajpur : उपार्जन केंद्र से 80 लाख का धान गायब, 6470 बोरियों की हेराफेरी से मचा हड़कंप
सूरजपुर। जिले के भैयाथान तहसील के सारारावाँ धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता सामने आई है। यहां कुल 4,842 क्विंटल धान खरीदी गई थी, लेकिन भौतिक सत्यापन में सिर्फ 34,132 क्विंटल ही पाया गया। यानी 6,470 बोरी, करीब 2,588 क्विंटल धान गायब है। बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपये बताया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। निगरानी समिति ने प्रबंधक से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर औपचारिक शिकायत दर्ज कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि अवैध तरीके से किसानों के खातों में धान की बिक्री दर्ज की गई।

पिछले घोटाले भी सामने आए
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर तहसील में छिंदया धान केंद्र में भी लगभग 3,000 बोरी धान गायब पाए गए थे। प्रशासन ने जांच टीम गठित की थी, जिसमें खाद्य अधिकारी, तहसीलदार और पटवारी शामिल थे।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



