
चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, धारदार हथियार भी जब्त
दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में आम जगह पर लोहे का धारदार चाकू लहराकर लोगों को आतंकित करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
धारदार हथियार जब्त
मिली जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थी अपने घर के सामने खड़ा था, तभी राहुल यादव वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और जेब से धारदार स्टील का बड़ा चाकू निकालकर लहराने लगा। डर के मारे प्रार्थी ने परिजनों और मोहल्ले वालों को आवाज दी, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की और गौतम नगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू भी जब्त किया है।
इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल यादव (26 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत धारा 296, 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल सहित सुपेला थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



