
सड़क सुरक्षा में दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISEI ने यातायात पुलिस को दिया सम्मान
दुर्ग। यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार काम करने वाली दुर्ग यातायात पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। Institution of Safety Engineers – India (ISEI) द्वारा रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए यातायात पुलिस दुर्ग को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन और निर्देशों में यातायात पुलिस द्वारा किए गए प्रभावी प्रवर्तन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जन-जागरूकता अभियानों के लिए प्रदान किया गया।

ASP (यातायात) ऋचा मिश्रा ने ग्रहण किया सम्मान
सम्मान समारोह में दुर्ग यातायात पुलिस की ओर से यह सम्मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा ने प्राप्त किया। ISEI ने यातायात नियमों के सख्त पालन, सड़क सुरक्षा उपायों और नागरिकों को जागरूक करने के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
ऑपरेशन सुरक्षा से बदली तस्वीर
वर्ष 2025 में दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई—
बिना हेलमेट: 20,235 वाहन
बिना सीट बेल्ट: 7,238
नशे में वाहन चलाना: 1,381
तेज गति: 1,685
गलत पार्किंग: 10,945
इन सख्त कदमों का असर यह रहा कि 2024 की तुलना में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।
इंजीनियरिंग सुधार और जागरूकता पर फोकस
यातायात पुलिस ने संबंधित विभागों से समन्वय कर
- सड़क सुधार
- डिवाइडर
- साइन बोर्ड
- बिजली व्यवस्था
- यातायात इंजीनियरिंग सुधार
जैसे कार्य कराए।
साथ ही स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ASI सुशील पांडे और आरक्षक विजय शर्मा सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान—
ASI श्री सुशील पांडे को ड्यूटी के दौरान सजगता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। आरक्षक श्री विजय शर्मा को विभिन्न विभागों से समन्वय कर यातायात सुधार कार्यों में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान दुर्ग यातायात पुलिस के निरंतर, समर्पित और जनहितैषी कार्यों की पहचान है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और आने वाले समय में सड़क सुरक्षा को लेकर और प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



