
Raigarh: दहेज में कार के बदले 25 लाख की मांग, विवाहित महिला पर प्रताड़ना का आरोप
रायगढ़ में गर्भपात कराने का दबाव, घर से निकाला गया; पति और सास-ससुर पर एफआईआर
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने विवाहिता से दहेज में कार के बदले 25 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया और अंततः घर से बाहर निकाल दिया गया।
महिला थाना में दर्ज हुई शिकायत
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर लगातार दबाव बना रहा था।

गर्भपात कराने का बनाया दबाव
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि विवाहिता के गर्भवती होने के बाद ससुराल वालों ने उस पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किया गया।
घर से निकाले जाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद उसने मायके पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच में जुटी
महिला थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



