March 5, 2026
दुर्ग: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की लंबित समंस-वारंट की समीक्षा, शत-प्रतिशत तामीली का दिया लक्ष्य

दुर्ग: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की लंबित समंस-वारंट की समीक्षा, शत-प्रतिशत तामीली का दिया लक्ष्य

Jun 27, 2025

दुर्ग, 27 जून 2025: दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने दिनांक 27 जून 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर 06 में लंबित समंस-वारंट की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के सभी थाना/चौकी के समंस-वारंट लेखक उपस्थित रहे।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने माननीय न्यायालयों और आयोगों से प्राप्त होने वाले समंस, वारंट और नोटिस को विधिवत रूप से समंस-वारंट रजिस्टर में दर्ज करने, खारिज करने, स्थानांतरण करने और रजिस्टर के संधारण के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समंस-वारंट की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने और इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही, तामील/अदम तामील की रिपोर्ट समय पर न्यायालय को प्रेषित करने और रिकॉर्ड को सुस्पष्ट व बेहतर तरीके से संधारित करने पर जोर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समंस-वारंट की तामीली को गंभीरता से लेने और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए लेखकों को आवश्यक टिप्स भी प्रदान किए। बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन श्री अनूप लकड़ा, सउनि (अ) संजय कुमार साहू सहित जिले के सभी थाना/चौकी के समंस-वारंट आरक्षक (लेखक) मौजूद रहे।

यह समीक्षा बैठक जिले में न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने और लंबित समंस-वारंट के निपटारे में तेजी लाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix