
Rajnandgaon: 5 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत: मोहल्ले के युवक ने किया अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी पहले भी जेल जा चुका
राजनांदगांव, 11 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोहल्ले के एक युवक ने मात्र 5 वर्षीय निर्दोष बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य (अननेचुरल सेक्स) कर लैंगिक अपराध को अंजाम दिया। इस क्रूर वारदात से बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अकेले में ले जाकर किया अपराध
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 (इंदिरा वार्ड क्षेत्र) में रहने वाले 5 साल के मासूम बालक को आरोपी ने अकेला पाकर अपने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने बच्चे को अकेले में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक लैंगिक कृत्य किया, जिससे बच्चे को गंभीर चोटें पहुंचीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

बच्चे ने माता-पिता को बताई पूरी घटना
घटना के बाद जब बालक घर पहुंचा तो उसने रोते हुए अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत डोंगरगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
आरोपी की गिरफ्तारी और पूर्व आपराधिक इतिहास
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश की। 9 जनवरी को आरोपी समीर सहारे को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी समीर सहारे पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत एक वर्ष की सजा काट चुका है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



