March 9, 2026
Jashpur में दर्दनाक मामला: व्यापारी ने जहर खाया, फिर जलती आग में लगाई छलांग

Jashpur में दर्दनाक मामला: व्यापारी ने जहर खाया, फिर जलती आग में लगाई छलांग

Jan 11, 2026

जशपुर, 11 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पूरन तालाब के पास शुक्रवार देर रात एक खेत में रखे पुआल के ढेर में जलकर एक 50 वर्षीय व्यापारी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने पहले कीटनाशक जहर का सेवन किया और उसके बाद खुद को आग में झोंककर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

घर से निकले थे हिसाब कराने, मोबाइल छोड़ आए
मृतक की पहचान समसुल्हक खान (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिलाईटांगर, पत्थलगांव के निवासी थे। वे रोजाना प्लास्टिक का सामान लेकर बाजार-हाट में दुकान लगाते थे। शुक्रवार की शाम वे घर से निकले और कहा था कि प्रकाश सिंह के गोदाम में हिसाब कराने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया।
देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। प्रकाश सिंह ने बताया कि हिसाब पहले ही हो चुका था और समसुल्हक खान वहां से निकल चुके थे, लेकिन उनकी हिसाब की डायरी और झोला गोदाम में छूट गए थे।

 

स्कूटर मिली, फिर पुआल में जली हुई लाश
तलाश के दौरान जशपुर रोड स्थित पूरन तालाब के पास उनकी लूना टीवीएस एक्सएल स्कूटर खड़ी मिली। आसपास खोजबीन करने पर खेत में रखे पुआल के ढेर में आग लगी दिखाई दी। पास जाकर देखा तो समसुल्हक खान पुआल में जले हुए हालत में मिले, जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से लगता है कि मृतक ने पहले कीटनाशक जहर खाया और फिर जलती आग में कूदकर जान दे दी। हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix