
जोगी बाबा बनकर भीख मांग रहा था बहरूपिया, बजरंग दल की सतर्कता से खुली पोल
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जामुल क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जोगी बाबा के भेष में घर-घर भिक्षा मांग रहे एक बहरूपिये को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
साधु बनकर घूम रहा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक आरोपी साधु के वेश में लोगों से भिक्षा मांग रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे रोका और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसकी बातों में विरोधाभास सामने आया, जिससे शक और गहरा गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
बजरंग दल की पूछताछ में कथित जोगी बाबा ने अपना धर्म मुस्लिम बताया। आरोपी ने अपना नाम हवलदार और पिता का नाम मुस्तफा बताया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल उसे जामुल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि इस मामले में किसी गिरोह के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है और आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



