March 9, 2026
Mahasamund में ‘नवा बिहान’ अभियान, गांव-गांव पहुंचा 1930 हेल्पलाइन का संदेश

Mahasamund में ‘नवा बिहान’ अभियान, गांव-गांव पहुंचा 1930 हेल्पलाइन का संदेश

Jan 10, 2026

महासमुंद। साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए जिला महासमुंद पुलिस ने “नवा बिहान साइबर जागरूकता अभियान” के तहत जिलेभर में बड़ा जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराध और यातायात सुरक्षा को लेकर आमजन को विस्तार से जानकारी दी गई।

गांव-गांव, मेला-हाट में पहुंची पुलिस

महासमुंद पुलिस की टीम ने ग्राम झलप हॉट बाजार, बेमचा हाई स्कूल, महासमुंद बस स्टैंड, टेका चौकी टुहलू, बलौदा धनुजात्रा मेला, गड़बेड़ा मड़ाई और पटेवा हॉट बाजार समेत कई इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। मेला-मड़ाई में भी अभियान चलाकर लोगों को सीधे जोड़ा गया।

1930 टोल फ्री नंबर का किया प्रचार

पुलिस ने लोगों को बताया कि किसी भी ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें, साथ ही नजदीकी थाना या साइबर सेल में रिपोर्ट करना भी जरूरी है।

साइबर अपराधों से बचाव की दी ट्रेनिंग

अभियान के दौरान लोगों को

  • फेक प्रोफाइल, साइबर स्टॉकिंग और साइबर बुलिंग की तुरंत रिपोर्ट करने
  • सोशल मीडिया पर पर्सनल व सेंसिटिव जानकारी शेयर न करने
  • मजबूत पासवर्ड और टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाने
  • फेक ट्रेडिंग ऐप, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से सावधान रहने
  • अनजान लिंक, APK फाइल और वीडियो कॉल से बचने की सलाह दी गई।

2000 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

इस व्यापक अभियान से करीब 2000 से अधिक शहरवासी, ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और शिक्षक लाभान्वित हुए। महासमुंद पुलिस का कहना है कि जन-जागरूकता ही साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix