
38 शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, नई पदस्थापना में ज्वाइनिंग नहीं देने पर DEO का सख्त एक्शन
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष घोषित किए गए शिक्षकों द्वारा नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं देने का मामला अब भारी पड़ गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने आदेश की अवहेलना को गंभीर मानते हुए 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जिनमें 29 महिला शिक्षक भी शामिल हैं।

जुलाई 2025 तक ज्वाइनिंग का था आदेश
शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों के संतुलन और समुचित व्यवस्था के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया लागू की थी। इसके तहत कई शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आए थे। विभाग ने सभी अतिशेष शिक्षकों को जुलाई 2025 तक नई पदस्थापना पर अनिवार्य रूप से ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए थे।

बार-बार निर्देश के बावजूद नहीं मानी बात
जानकारी के अनुसार, बार-बार नोटिस और निर्देश जारी किए जाने के बावजूद जनवरी 2026 तक 39 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी। इसे अनुशासनहीनता और आदेश की अवहेलना मानते हुए DEO ने 38 शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



