
Korba : बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती से किया गैंगरेप
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती के साथ उसके ही बॉयफ्रेंड और उसके चार दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया। आरोपियों में 112 आपातकालीन सेवा का ड्राइवर भी शामिल है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

बॉयफ्रेंड ने रची साजिश
पीड़िता के अनुसार, वह एक बर्तन की दुकान में काम करती है। इसी दौरान बांकीमोंगरा निवासी तरुण श्रीवास (21) का वहां आना-जाना था। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
8 और 9 मई की दरमियानी रात तरुण ने फोन कर युवती को मिलने बुलाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर एसईसीएल गजरा कॉलोनी ले गया।
शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि गजरा कॉलोनी में तरुण ने शराब पीने के बाद युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके चार दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया।

112 का ड्राइवर और नकाबपोश आरोपी शामिल
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में 112 का ड्राइवर भुवन साहू और गणपत दास शामिल थे, जबकि दो अन्य आरोपी नकाब पहने हुए थे। वारदात के बाद सभी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
किसी तरह बचकर पहुंची थाने
धमकियों के बावजूद युवती किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही और सीधे पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी
पीड़िता की शिकायत पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक रूप से सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर बाद में जांच के लिए बांकीमोंगरा थाना भेजा गया।
पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



