February 1, 2026
दुर्ग-पाटन मार्ग पर हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्ग-पाटन मार्ग पर हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Jan 10, 2026

दुर्ग–पाटन मुख्य मार्ग पर देशार गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे हाईवा ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पाटन थाना क्षेत्र की है।

पीछे से आई हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  रात करीब साढ़े 11 बजे अर्क सिंह (35 वर्ष) बाइक से मिलाई से पाटन की ओर जा रहे थे। वह शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती अपनी दादी को देखकर सरकारी अस्पताल कवर्धा स्थित घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राजू ढाबा के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे हाईवा ट्रक (क्रमांक CG07BP7880) के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर दूर जा गिरे, मौके पर मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्क सिंह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाटन ले जाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

CHC में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक का इलाज जारी रखा गया, लेकिन 9 जनवरी की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार सिर, चेहरे और शरीर में आई गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं।

ट्रक चालक के खिलाफ FIR दर्ज

पाटन पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix