
रायपुर में कारोबारी ने लगाई फांसी, विज्ञापन एजेंसी संचालक की मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विज्ञापन एजेंसी के संचालक विश्वंजन पुरोहित के रूप में हुई है। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

फ्लैट में फांसी पर लटकी मिली लाश
जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी की सुबह न्यू राजेंद्र नगर स्थित उनके फ्लैट में विश्वंजन पुरोहित की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की।
व्यवसाय में नुकसान से तनाव में थे कारोबारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक हाल के दिनों में अपने व्यवसाय में हुए नुकसान को लेकर मानसिक तनाव में थे। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है कि कहीं कोई अन्य कारण तो नहीं था।
परिजनों से पूछताछ, मर्ग कायम
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हर एंगल से जांच की जा रही है।

जांच के बाद होगा खुलासा
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस घटना से कारोबारी जगत और परिचितों में शोक की लहर है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



