
Raigarh: सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने नकबजनी के दो मामलों का किया खुलासा, 5 लाख से अधिक के जेवरात बरामद
शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान नकबजनी के दो मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब ₹5 लाख 16 हजार बताई जा रही है।

ताला तोड़कर उड़ाए जेवरात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामभांठा जवाहर नगर, रायगढ़ निवासी आशा भगत (36 वर्ष) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे 22 दिसंबर 2025 को घर में ताला लगाकर जशपुर गई थीं। 27 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।
आलमारियों के ताले भी टूटे
घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया गया कि अंदर के दरवाजे का कुंदा और तीन आलमारियों के ताले टूटे हुए थे। आलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात, स्मार्ट वॉच और एयरफोन गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत लगभग ₹2 लाख आंकी गई थी।
पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सूने मकानों में चोरी करने की वारदातों को स्वीकार किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



