February 1, 2026
सड़क सुरक्षा माह 2026: दुर्ग बस स्टैंड में रक्तदान व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

सड़क सुरक्षा माह 2026: दुर्ग बस स्टैंड में रक्तदान व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Jan 9, 2026

सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज 9 जनवरी 2026 को दुर्ग बस स्टैंड में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन बालाजी ब्लड बैंक, श्री गणेश विनायक फाउंडेशन एवं यातायात पुलिस दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

दुर्घटना घायलों के लिए रक्तदान

शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर यातायात पुलिस के जवानों के साथ-साथ आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 52 यूनिट रक्तदान किया।

नेत्र जांच व निःशुल्क चश्मा वितरण

कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 86 लोगों की आंखों की जांच की गई। विशेष रूप से बस चालक, कंडक्टर एवं ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। आवश्यकता अनुसार पात्र लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया, ताकि सुरक्षित वाहन संचालन को बढ़ावा मिल सके।

रक्तदाताओं का सम्मान

रक्तदान करने वाले आम नागरिकों एवं यातायात पुलिस के जवानों को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

यातायात नियमों के पालन की शपथ

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) द्वारा उपस्थित लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।


31 जनवरी तक चलेगा सड़क सुरक्षा माह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix