
ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत नशीली दवाओं और स्वापक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खुर्सीपार प्रकरण
खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड क्षेत्र में नशीली कैप्सूल व टैबलेट की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की थी। इस मामले में पूर्व में 13 आरोपी और 2 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर करीब 2.5 हजार नशीली कैप्सूल, नकदी, मोबाइल
फोन और वाहन जब्त किए गए थे।
अब फरार आरोपी मोनू सिंह उर्फ मैना (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुरानी भिलाई प्रकरण
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सिंथेटिक चिट्टा सेवन और बिक्री के मामले में पुलिस ने पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर 10.7 मिलीग्राम चिट्टा, हुंडई वरना कार, मोबाइल और अन्य सामग्री जब्त की थी। इस प्रकरण में फरार आरोपी राज सिंह उर्फ शेरू (35 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस का कहना
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



