
BLO को जान से मारने की धमकी, Pakhanjur में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के दौरान शासकीय कर्मचारी को धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अरविंद गाइन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

निर्वाचन कार्य के दौरान हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाग संख्या 47 में पदस्थ बीएलओ अरविंद गाइन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत सी श्रेणी का नोटिस देने पहुंचे थे। नोटिस सही व आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने के कारण जारी किया गया था। इसी बात से नाराज होकर झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार ने बीएलओ के साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



