March 2, 2026
Raipur में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 50.35 लाख नकद जब्त

Raipur में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 50.35 लाख नकद जब्त

Jan 9, 2026

रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपये नकद सहित करीब 80 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

 

कार में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने सिंधु भवन पार्किंग के पास एक कार में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

 

आईडी बेचकर करते थे अवैध कमाई

जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स की मास्टर आईडी और यूजर आईडी कमीशन पर उपलब्ध कराकर अवैध लाभ कमा रहे थे। अलग-अलग वेबसाइट्स के जरिए सट्टा खिलाया जा रहा था।

नकदी, लैपटॉप, मोबाइल और कार जब्त

पुलिस ने आरोपियों से 50.35 लाख रुपये नकद, 2 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेकबुक और कैलकुलेटर जब्त किया है।

करोड़ों के बैंक खातों पर होल्ड

आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन पाया गया है, जिन्हें पुलिस ने होल्ड कराया है।

 

पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

मुख्य आरोपी रितेश गोविंदानी और विक्रम राजकोरी पहले भी सट्टा व अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।

ग्राहकों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस को ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


गिरफ्तार आरोपी

1.रितेश गोविंदानी
2.मोह. अख्तर
3.विक्रम राजकोरी
4.सागर पिंजानी

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix