March 5, 2026
अहमदाबाद रथ यात्रा में हंगामा: डीजे की आवाज से बेकाबू हुए हाथी, भगदड़ में 4 घायल

अहमदाबाद रथ यात्रा में हंगामा: डीजे की आवाज से बेकाबू हुए हाथी, भगदड़ में 4 घायल

Jun 27, 2025

खड़िया गोलावद में मची अफरातफरी

अहमदाबाद में 148वीं जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान खड़िया गोलावद क्षेत्र में डीजे की तेज आवाज से 5-6 हाथी बेकाबू हो गए। इनमें से तीन हाथी गलियों में दौड़ने लगे, जिससे भीड़ में अफरातफरी मच गई। इस घटना में 3-4 लोग घायल हुए, जिनमें एक मीडियाकर्मी भी शामिल है। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

हाथियों को काबू करने में वन विभाग सक्रिय

जगन्नाथ रथ यात्रा में सबसे आगे चलने वाले गजराज के बेकाबू होने पर वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। चिड़ियाघर अधीक्षक और डॉक्टरों की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर इंजेक्शन देकर हाथियों को काबू किया। महावतों और वन विभाग की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। बेकाबू हाथियों को बांधकर रथ यात्रा के किनारे ले जाया गया।

15 मिनट तक रुकी रथ यात्रा

हाथियों के बेकाबू होने से खड़िया क्षेत्र में ट्रक 15 मिनट तक फंसे रहे, जिसके कारण रथ यात्रा को रोकना पड़ा।

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को मुख्य मार्ग पर लाकर स्थिति को सामान्य किया। इसके बाद रथ यात्रा पुनः शुरू हुई।

घायलों को तुरंत मिली चिकित्सा सहायता

भगदड़ के दौरान घायल हुए लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। घायल व्यक्तियों में से एक मीडियाकर्मी भी था, जो हाथियों के करीब खड़ा था और भगदड़ में गिर गया। समय रहते लोगों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रथ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में हाथियों को नियंत्रित करने के लिए पहले से बेहतर इंतजाम किए जाने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix