
New Delhi: 200 करोड़ ठगी केस में सुकेश चंद्रशेखर की याचिका पर सुनवाई टली
याचिका की कॉपी न मिलने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी
200 करोड़ रुपए की ठगी और जबरन वसूली मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की समझौता याचिका पर गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में होने वाली सुनवाई टाल दी गई। कोर्ट को बताया गया कि शिकायतकर्ता अदिति सिंह के वकील को अब तक याचिका की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है।
वकील को कॉपी उपलब्ध कराने के निर्देश
अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर के वकील को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे तत्काल याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता पक्ष को दें, ताकि मामले में उचित सुनवाई हो सके।

217 करोड़ देने को तैयार सुकेश
सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह इस मामले के निपटारे के लिए 217 करोड़ रुपए देने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने शिकायतकर्ता अदिति सिंह के साथ आपसी समझौते का विकल्प तलाशने की इच्छा भी जाहिर की है।
अगली सुनवाई 16 जनवरी को
कोर्ट ने सभी पक्षों को तैयारी के लिए समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी तय की है। अब इस दिन यह स्पष्ट होगा कि समझौते की दिशा में कोई ठोस पहल होती है या नहीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



