March 7, 2026
Durg पुलिस की काम्बिंग गश्त में 64 वारंटी गिरफ्तार

Durg पुलिस की काम्बिंग गश्त में 64 वारंटी गिरफ्तार

Jan 9, 2026

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्त के दौरान 64 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

बड़े पैमाने पर आयोजित की गई काम्बिंग गश्त
शहर के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में 07 जनवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक दुर्ग पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर काम्बिंग गश्त आयोजित की गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और राजपत्रित अधिकारियों की मॉनिटरिंग में थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में की गई। गश्त का मुख्य उद्देश्य शहर में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और संदिग्ध लोगों को समझाइश देना था।

24 स्थायी और 40 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी
काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम ने कुल 64 वारंटियों की तामीली की। इसमें 24 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। स्थायी वारंटियों में दुर्ग और सुपेला से 5-5, जामुल से 4, मोहन नगर और भिलाई नगर से 3-3, जबकि भिलाई भट्टी, नेवई, वैशाली नगर और कुम्हारी से 1-1 व्यक्ति शामिल थे।

इसके अलावा 40 फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। इनमें सुपेला से 6, पद्मनाभपुर और नेवई से 4-4, दुर्ग, पुलगांव, भिलाई नगर, स्मृतिनगर, खुर्सीपार और कुम्हारी से 3-3 तथा मोहन नगर, भिलाई भट्टी, वैशाली नगर और पुरानी भिलाई से 2-2 आरोपी शामिल थे।

गुंडा-बदमाशों की चेकिंग और समझाइश
काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 102 गुण्डा बदमाशों और 39 निगरानी में रखे गए बदमाशों की चेकिंग भी की। सभी को मौके पर समझाइश देते हुए अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए चेतावनी दी गई।

इसके अलावा रात्रि में अनावश्यक घूमने वाले 60 संदिग्धों से भी बारीकी से पूछताछ की गई और उनकी पहचान सुनिश्चित की गई। सभी संदिग्धों को आवश्यक समझाइश देकर कानून का पालन करने के निर्देश दिए गए।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix