
Raipur Police का बड़ा ऑपरेशन, 5 किलों गांजे के साथ अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। थाना खमतराई पुलिस ने विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अन्तरराज्यीय आरोपी बैदेही कुमार सिंह को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के गया जिले का निवासी है और उसे उरकुरा से पकड़ा गया।

पुलिस को मिली सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोटर सायकल पर गांजा लेकर बिक्री की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने आरोपी को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ लिया।
जप्त मादक पदार्थ और वाहन
आरोपी के कब्जे से कुल 05 किलो 133 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 50,130 रुपए है। इसके अलावा आरोपी की मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर भी जप्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपए आंकी गई। कुल जप्त माल की कीमत लगभग 90,130 रुपए है।
कानूनी कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
बैदेही कुमार सिंह, पिता-अखिलेश सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सिंगठिया पोस्ट सहिया, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार)।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



