
Mahasamund: आपत्तिजनक प्रश्न पर जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
रायपुर। महासमुंद जिले में कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में शामिल एक प्रश्न ने धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भड़काते हुए विवाद खड़ा कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आपत्तिजनक प्रश्न ने मचाया हंगामा
अंग्रेजी विषय के प्रश्न में पूछा गया था, “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?” इसके विकल्पों में “शेरू” और “राम” नाम भी शामिल थे। अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने इसे अत्यंत आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताया।
शिक्षा विभाग ने लिया गंभीर नोटिस
लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया कि प्रश्न पत्र के निर्माण, मुद्रण और वितरण की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की है। नोटिस में कहा गया है कि यह घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के अंतर्गत आता है और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपना लिखित प्रतिवाद तत्काल प्रस्तुत करें। यदि समय सीमा में जवाब नहीं आता है तो उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



