March 4, 2026
महिला एवं बाल विकास कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

महिला एवं बाल विकास कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

Jan 8, 2026

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में छापा मारा। ACB की टीम ने सहायक ग्रेड-02 (लिपिक) गिरीश कुमार वारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

ट्रांसफर के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक पर विभाग में कार्यरत एक भृत्य से ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की सत्यता की जांच की और पुष्टि होने पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी भृत्य से 40 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी ट्रांसफर के नाम पर 30 हजार रुपये पहले ही वसूल चुका था।

बाइक जब्त कर दबाव बनाने का आरोप

मामले में यह भी गंभीर आरोप सामने आए हैं कि जब भृत्य ने शेष रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी लिपिक ने दबाव बनाते हुए उसकी पल्सर बाइक जबरन अपने पास रख ली थी। इसी से परेशान होकर पीड़ित ने ACB से शिकायत की थी।

दस्तावेज जब्त, जांच जारी

छापेमारी के दौरान ACB की टीम ने कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस अवैध वसूली में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल तो नहीं हैं। ACB अधिकारियों के मुताबिक, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix