
रायपुर: मौदहापारा पुलिस ने धारदार चाकू के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार
रायपुर, 27 जून 2025: थाना मौदहापारा पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बदमाश को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल सोनी (उम्र 21 वर्ष) है, जो कलिंग नगर, अंजली दवा खाना के पास, गली नंबर 03, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर का निवासी है और वर्तमान में अशोक नगर, गुढ़ियारी में किराए के मकान में रहता है।
अपराध विवरण:
- अपराध क्रमांक: 117/2025
- धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
- जप्त सामग्री: एक लोहे का धारदार चाकू

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में मौदहापारा पुलिस ने यह कार्रवाई की। दिनांक 25 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेकाहारा अस्पताल गेट के सामने, मौदहापारा, रायपुर में लोहे का धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल सोनी को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का यह अभियान शहर में अपराधों पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



