
Durg पुलिस की बड़ी काम्बिंग गश्त, 64 वारंटी गिरफ्तार
जिला पुलिस दुर्ग द्वारा 7 जनवरी 2026 की रात शहरी क्षेत्र के सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में व्यापक काम्बिंग गश्त चलाया गया। यह कार्रवाई रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक की गई।
स्थायी और फरार वारंटियों पर कार्रवाई
काम्बिंग गश्त के दौरान कुल 24 स्थायी वारंट और 40 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई। गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तारी
दुर्ग, सुपेला, जामुल, मोहन नगर, भिलाई नगर, भिलाई भट्टी, नेवई, वैशाली नगर और कुम्हारी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारंटियों को पकड़ा गया।

गुंडा-बदमाश और निगरानी सूची की चेकिंग
अभियान के दौरान 102 गुंडा बदमाशों और 39 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। सभी को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

संदिग्धों से पूछताछ
रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 60 संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी पहचान दर्ज की गई और समझाइश दी गई।
अधिकारियों की निगरानी में अभियान
यह काम्बिंग गश्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में की गई, जिसकी मॉनिटरिंग राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



