February 1, 2026
Chhattisgarh : शराब के नशे में नदी किनारे सोए मजदूर की मौत

Chhattisgarh : शराब के नशे में नदी किनारे सोए मजदूर की मौत

Jan 8, 2026

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पोंडी थाना क्षेत्र में कवड़िया नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पोंडी थाना प्रभारी राजवीर गायकवाड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर जांच की प्रक्रिया शुरू की।


मृतक की हुई पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है। वह चिरमिरी के वार्ड नंबर-1 मोहरी दफाई में स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था और वहीं रहकर काम करता था।

दोस्तों के साथ पी थी शराब

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रंजीत बीते दिन दोपहर में अपने दोस्तों के साथ शराब पीने गया था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद वह कवड़िया नदी के किनारे ही सो गया।


नशे में सोने के दौरान मौत की आशंका

पुलिस का अनुमान है कि नशे की हालत में नदी किनारे सोते समय ठंड या अन्य कारणों से उसकी मौत हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस जांच जारी

पोंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix