
Balrampur : घर छोड़ने का बहाना बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पीड़िता की मां ने दर्ज कराई लिखित शिकायत
कोरंधा थाना पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया।

रास्ते में ले जाकर की दरिंदगी
शिकायत के अनुसार आरोपी, नाबालिग को रास्ते में ग्राम घुंधरू पाठ के पास सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान अजय सोनी (19 वर्ष) निवासी भगवानपुर गांव के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



