
कांकेर मेले में अंडा विक्रेता पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चल रहे मेले के दौरान देर रात चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। जिला अस्पताल के सामने अंडा विक्रेता पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जो पहले मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई।

शराब के नशे में हमला करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात अंडा विक्रेता सलीम खान के पास तीन युवक पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सलीम खान पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में रायपुर रेफर
हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सलीम खान को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



