
Bastar: 100 से अधिक चॉइस सेंटरों की ID निरस्त, लापरवाही पर प्रशासन सख्त
बस्तर: जिले में नियमों की अनदेखी और संचालन में गंभीर लापरवाही को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। बस्तर जिले के कुल 173 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC/चॉइस सेंटर) की आईडी को एक साथ निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई व्यापक जांच और निरीक्षण के बाद की गई है।
क्यों हुई कार्रवाई
जांच में सामने आया कि कई चॉइस सेंटर बिना स्थायी दुकान या केंद्र के संचालित हो रहे थे, निर्धारित लोकेशन पर मौजूद नहीं थे, कॉमन ब्रांडिंग का पालन नहीं किया गया और सेवाओं का रेट चार्ट प्रदर्शित नहीं था, केवल कागजों पर या अस्थायी रूप से संचालन किया जा रहा था। इन कारणों से आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा था।

जांच में खुली पोल
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई वीएलई (VLE) शासन द्वारा तय मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। नियमों की लगातार अनदेखी को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।
अब जारी हुए सख्त निर्देश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी CSC केंद्र निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित होंगे, पारदर्शिता और गुणवत्ता अनिवार्य होगी और निर्देशों का पालन नहीं करने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



