
Ambikapur में लव जिहाद का मामला: कोर्ट मैरिज से पहले मचा बवाल, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद रुकी शादी
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। झारखंड निवासी एक मुस्लिम युवक द्वारा आदिवासी युवती के साथ कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किए जाने के बाद हिंदू संगठनों और वकीलों ने कड़ा विरोध जताया। विरोध के चलते कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया को रोक दिया गया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि वह लुंड्रा क्षेत्र की आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर निकाह करने की कोशिश कर रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था, जिसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन और वकील सक्रिय हो गए।

पुलिस का एक्शन
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक और युवती दोनों को थाने बुलाकर अलग-अलग पूछताछ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
युवती ने बदला फैसला
वकीलों और सामाजिक संगठनों की समझाइश के बाद आदिवासी युवती ने युवक से विवाह न करने का निर्णय लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



