March 2, 2026
सैनिक स्कूल को लेकर जमकर बवाल:  भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी किया विरोध, DEO जलाया पुतला 

सैनिक स्कूल को लेकर जमकर बवाल:  भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी किया विरोध, DEO जलाया पुतला 

Jan 8, 2026

गरियाबंद। जिले में प्रस्तावित सैनिक स्कूल को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भाजपा के विरोध के बाद अब कांग्रेस भी सड़क पर उतर आई है। गलत जानकारी शासन को भेजने और सैनिक स्कूल को जिला मुख्यालय से बाहर ले जाने के आरोप में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का पुतला दहन किया।

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सैनिक स्कूल के लिए जिले के पांचों अनुविभागों से उपयुक्त भूमि की जानकारी मंगाई जानी थी, लेकिन पूरी प्रक्रिया अपनाए बिना ही एकतरफा और संदिग्ध तरीके से स्थल चयन का निर्णय लिया गया। इसे कांग्रेस ने पारदर्शिता के खिलाफ बताते हुए बड़ी साजिश की आशंका जताई है।

भाजपा के बाद कांग्रेस का हमला

इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने भी डीईओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की थी। राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद डीईओ जगजीत सिंह धीर ने जिले के पांचों अनुविभागों के एसडीएम को पत्र लिखकर सैनिक स्कूल के लिए 70 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि जहां उपयुक्त भूमि मिलेगी, वहां से अब प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

प्रशासनिक कसावट पर सवाल

कांग्रेस ने जिले में पिछले चार महीनों से प्रशासनिक कसावट की कमी का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि इसी अवधि में 30 से अधिक प्रदर्शन हो चुके हैं, जो प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं। निर्माण कार्य, सप्लाई और हितग्राही मूलक योजनाओं में भी लगातार खामियां सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सैनिक स्कूल के मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix