
कोरबा में ठंड से मौत का मामला, यात्री प्रतीक्षालय में मिला शव
कोरबा: जिले में कड़ाके की ठंड के बीच ठंड से मौत का पहला मामला सामने आया है। चाकाबुड़ा के समीप कसड़ापाली के सलिहापारा स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति का अकड़ा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यात्री प्रतीक्षालय में मिला शव
जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी और शरीर पूरी तरह अकड़ा हुआ था। मृतक की पहचान हरप्रसाद मैना (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

ठंड बनी मौत की वजह
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अत्यधिक ठंड के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। जिले में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल सरपंच उमा बाई मरकाम को दी, जिन्होंने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला दीपका थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जिले में ठंड से मौत का पहला मामला
पुलिस के अनुसार जिले में ठंड से मौत का यह पहला मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



