March 4, 2026
मटर तोड़ने पर तालिबानी सजा: मासूमों के हाथ-पैर बांधकर पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

मटर तोड़ने पर तालिबानी सजा: मासूमों के हाथ-पैर बांधकर पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

Jan 7, 2026

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। खेत से मटर तोड़ने की मामूली बात पर दो मासूम बच्चों को तालिबानी सजा देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई की, इतना ही नहीं, इस हैवानियत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

 क्या है पूरा मामला?

घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा की है। पीड़ित पिता कृष्णनाथ टोप्पो (40 वर्ष) ने 6 जनवरी को थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, 4 जनवरी दोपहर करीब 12 बजे आरोपी कपिल उरांव (26 वर्ष) खेत में मटर तोड़ने से नाराज हो गया। आरोप है कि कपिल उरांव ने कृष्णनाथ के नाबालिग बेटे संस्कार टोप्पो (7 वर्ष) और एक अन्य बच्चे को जबरन अपने घर ले जाकर गाली-गलौज की, फिर हाथ-मुक्कों और पैरों से पिटाई की। इसके बाद दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांधकर घर के आंगन में बंधक बना लिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) दर्ज की गई। विवेचना के दौरान धारा 140(3) भी जोड़ी गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix