
Raipur : टीम प्रहरी अभियान के तहत जोन 9 में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई
टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया।

मोवा ब्रिज से दलदल सिवनी मार्ग हुआ कब्जामुक्त
रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 अंतर्गत मोवा ब्रिज से लेकर दलदल सिवनी मुख्य मार्ग पर नगर निवेश विभाग एवं नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग की उड़नदस्ता टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे बने लगभग 13 अवैध शेड हटाए गए, वहीं करीब 16 से 20 अवैध गुमटियों को जप्त कर मुख्य मार्ग से हटाया गया।

यातायात व्यवस्था हुई सुचारु
अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मुख्य मार्ग को अवैध कब्जों से मुक्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी यातायात जाम की समस्या से राहत मिली। इस कार्रवाई से नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
यह अभियान नगर निगम जोन 9 के जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब एवं श्री संदीप तिवारी, तथा उप अभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति रही।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए टीम प्रहरी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



