February 1, 2026
Raipur: सोशल मीडिया पर नकली नोटों का जाल

Raipur: सोशल मीडिया पर नकली नोटों का जाल

Jan 7, 2026

इंस्टाग्राम रील के जरिए एक लाख देकर दस लाख के नकली नोट का झांसा, देशभर में ठगी का खतरा
नई दिल्ली/रायपुर (जसेरि)। देश में नकली नोटों के अवैध कारोबार ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नकली नोटों की रील बनाकर खुलेआम प्रचार किया जा रहा है। ठग एक लाख रुपये लेकर दस लाख रुपये के नकली नोट देने का लालच दे रहे हैं, जिससे आम लोग और व्यापारी ठगी के शिकार हो रहे हैं।

सीमावर्ती देशों से भारत में हो रही तस्करी
सूत्रों के अनुसार नकली नोट नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं से भारत में बड़ी मात्रा में लाए जा रहे हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और कोलकाता जैसे बड़े राज्यों और शहरों में इसका असर तेजी से बढ़ रहा है।

इंस्टाग्राम पर खुलेआम प्रचार
पिछले एक महीने से इंस्टाग्राम पर रोजाना तारीख डालकर “ताजा माल” बताकर नकली नोटों की रील बनाई जा रही है। रील में मशीन से नोटों की गिनती, वाटरमार्क और गांधीजी की तस्वीर दिखाकर लोगों को भरोसे में लेने की कोशिश की जा रही है। यहां तक कि नकली नोटों पर चार साल की “वारंटी” तक का दावा किया जा रहा है।

पहले के तरीके, अब नया हथकंडा
पहले नकली नोटों का धंधा गुपचुप तरीके से होता था। व्यापारियों को बुलाकर नकली पुलिस के जरिए डराया जाता और असली पैसा हड़प लिया जाता था। अब सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

डर और शर्म के कारण नहीं हो रही शिकायत
कई व्यापारी पुलिस के सामने शिकायत करने से बच रहे हैं। कुछ को कानूनी कार्रवाई का डर है तो कुछ सामाजिक बदनामी के कारण सामने नहीं आ रहे, जिससे ठगों के हौसले और बढ़ रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix