
Raipur: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2 करोड़ की ठगी
मैसेंजर ग्रुप के जरिए ओडिशा के कारोबारी को फंसाया, फाफाडीह में कैश लेकर हुए फरार
रायपुर। शेयर मार्केट में निवेश पर बड़े मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने ओडिशा के एक कारोबारी से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने मैसेंजर प्लेटफॉर्म के एक ग्रुप के माध्यम से कारोबारी को अपने जाल में फंसाया और बाद में रायपुर बुलाकर नकद रकम लेकर फरार हो गए।
मैसेंजर ग्रुप से हुई शुरुआत
जानकारी के अनुसार कारोबारी एक मैसेंजर ग्रुप से जुड़ा था, जहां शेयर बाजार में निवेश से जुड़ी जानकारियां और मुनाफे के दावे किए जा रहे थे। भरोसा दिलाने के लिए कारोबारी से शुरुआत में 1 लाख रुपये निवेश करवाया गया।

1 लाख पर मिला 13 लाख का झूठा मुनाफा
ठगों ने शुरुआती निवेश के बदले कारोबारी को 13 लाख रुपये का मुनाफा देकर भरोसा जीत लिया। इस मुनाफे से कारोबारी पूरी तरह झांसे में आ गया और आगे बड़े निवेश के लिए तैयार हो गया।
2 करोड़ लगाने पर 40 लाख मुनाफे का लालच
इसके बाद ठगों ने दावा किया कि यदि कारोबारी 2 करोड़ रुपये निवेश करता है तो महज पांच दिन में 40 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा। इस आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर कारोबारी ने 2 करोड़ रुपये निवेश करने की सहमति दे दी।
रायपुर बुलाकर कैश में ली रकम
ठगों ने कारोबारी को रायपुर बुलाया और फाफाडीह के पास उससे नकद 2 करोड़ रुपये ले लिए। रकम देने के बाद कारोबारी वापस लौट गया, लेकिन इसके बाद न तो उसे मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस की गई।
शिकायत के बाद पुलिस जांच
खुद को ठगा हुआ महसूस होने पर कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



