
Raipur: आरंग में स्कूल वाहन का भीषण हादसा
नशे में धुत चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई स्कूली बच्चे घायल
रायपुर। आरंग क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल की तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है।
नशे की हालत में था चालक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में बुरी तरह धुत थे। नशे की हालत में चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

महासमुंद और आरंग के बच्चों को ले जा रही थी गाड़ी
बताया जा रहा है कि यह स्कूल गाड़ी महासमुंद और आरंग क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और बच्चों को चोटें आईं।
हादसे के बाद प्रबंधन की लापरवाही
हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय, उन्हें स्कूल परिसर ले जाया गया। इस संवेदनहीन रवैये की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



