
Bilaspur के स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्ती, नियमों के उल्लंघन पर 5 गिरफ्तार
रायपुर और दुर्ग में स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों के खुलासे के बाद बिलासपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संचालकों को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की गई।

चार स्पा सेंटरों में छापा, दस्तावेजों की जांच
पुलिस ने जांच के दौरान स्पा सेंटरों में कार्यरत स्टाफ, ग्राहकों की एंट्री रजिस्टर, पहचान पत्र, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान सामने आया कि कुछ स्पा सेंटरों में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। साथ ही इन सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं।

बाहरी युवकों की आवाजाही से बढ़ी शंका
सीएसपी निमेष ने सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों को लेकर अनियमित गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। खासतौर पर कुछ सेंटरों में युवतियों की संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी युवकों की लगातार आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

पांच आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
जांच के बाद पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उसलापुर निवासी स्पा सेंटर संचालक अविनाश लहरे (33), उसलापुर निवासी ऋषभ सारथी (20), पश्चिम बंगाल के परगना करायाथाना टाप्सिया निवासी मोहम्मद मोइन खान (33), विद्यानगर कके निवासी मनीष जोशी (28) और महाराणा प्रताप चौक निवासी अमन सेन (23) शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



