March 5, 2026
नकली आबकारी स्टीकर और अवैध शराब रैकेट का भंडाफोड़: मुख्य सप्लायर अवधेश सिंह बालाघाट से गिरफ्तार

नकली आबकारी स्टीकर और अवैध शराब रैकेट का भंडाफोड़: मुख्य सप्लायर अवधेश सिंह बालाघाट से गिरफ्तार

Jan 7, 2026

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव), 6 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर नकली शराब और फर्जी आबकारी स्टीकर का बड़ा रैकेट उजागर हुआ है। मुसराखुर्द में पकड़े गए मामले में पुलिस ने 1860 फर्जी स्टीकर बरामद किए, जो एक योजनाबद्ध अवैध कारोबार की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने इस रैकेट के मुख्य आरोपी अवधेश सिंह को मध्य प्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार किया है।

फर्जी स्टीकर लगाकर सरकारी शराब जैसा दिखाते थे
जांच में पता चला कि अवैध शराब बाहर से मंगाई जाती थी और उस पर नकली आबकारी स्टीकर लगाकर इसे असली सरकारी शराब के रूप में बेचा जाता था। आम उपभोक्ता को इसका पता नहीं चलता, यही इस धंधे की सबसे बड़ी चाल थी। मुसराखुर्द मामले में बरामद 1860 फर्जी स्टीकर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह छोटी-मोटी बिक्री नहीं, बल्कि बड़ा संगठित रैकेट था। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से शराब और नकली स्टीकर की सप्लाई होती थी, जिसे स्थानीय स्तर पर खपाया जाना था

पुलिस की सख्ती से ठेके बंद, लेकिन गुपचुप कारोबार जारी
राजनांदगांव में एसपी अंकिता शर्मा के पदभार संभालने के बाद डोंगरगढ़ में अवैध शराब के खुले ठेकों पर काफी हद तक रोक लगी है। सड़कों और मोहल्लों में बेखौफ बिक्री बंद हो गई, लेकिन यह धंधा अब घरों और अस्थायी ठिकानों से गुपचुप तरीके से चल रहा है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने इस साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। एक-एक कड़ी जोड़कर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix