
किरंदुल–विशाखापट्टनम रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती का शव मिला, हादसा या आत्महत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में किरंदुल–विशाखापट्टनम रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है। घटना कंवड़ गांव के पास की है। पुलिस हादसा या आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

गांव वालों ने सुबह देखा शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्हें युवती का शव दिखाई दिया। शव की हालत देखकर स्पष्ट था कि ट्रेन से कटने की वजह से मौत हुई है। ग्रामीणों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मचारी और दंतेवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और रेलवे स्टेशनों से जानकारी जुटा रही है। ट्रेन चालकों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या किसी ने ट्रैक पर किसी को देखा था। सभी कोणों से जांच चल रही है, जिसमें आत्महत्या की आशंका भी शामिल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



