
Bhilai: वार्ड 20 में सड़क विकास को रफ्तार, विधायक-महापौर ने किया 49.61 लाख के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन
भिलाई नगर: नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र में 49.61 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस कार्य के लिए मेसर्स टार कारपेट प्राइवेट लिमिटेड को कार्य आदेश जारी किया गया है।

कहां-कहां होगा सड़क डामरीकरण
- शिव मंदिर से विजय तिवारी निवास के सामने तक
- सिंधु भवन के सामने की सड़क
- त्रिकोणा पार्क के तीनों ओर की सड़कें
भूमि पूजन में रहे मौजूद
- वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन
- भिलाई नगर महापौर नीरज पाल
- स्थानीय पार्षद स्मिता डोडके एवं अभिषेक मिश्रा
अतिथियों ने कुदाल चलाकर एवं श्रीफल फोड़कर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों के बयान
भूमि पूजन के दौरान विधायक रिकेश सेन ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है। लंबे समय से स्थानीय नागरिक सड़क डामरीकरण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। वहीं महापौर नीरज पाल ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और डामरीकरण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



