March 4, 2026
Kawardha के संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान गायब, अफसर बोले – चूहे-दीमक ने किया नुकसान

Kawardha के संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान गायब, अफसर बोले – चूहे-दीमक ने किया नुकसान

Jan 6, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से धान खरीदी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान गायब हो गया है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस भारी गड़बड़ी के पीछे चूहे, दीमक और कीड़ों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

 

पूरा मामला वर्ष 2024–25 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के भंडारण से जुड़ा है। कवर्धा जिले के बाजार चारभाठा और बघर्रा संग्रहण केंद्रों में कुल 7 लाख 99 हजार क्विंटल धान का भंडारण किया गया था। जब मिलों में धान के उठाव के बाद मिलान किया गया, तो दोनों केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान की कमी सामने आई।

बाजार चारभाठा से सबसे ज्यादा धान गायब

जांच में सामने आया कि

  •  बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र से ही
  • 22 हजार क्विंटल धान गायब है
  •  जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सुनियोजित हेराफेरी का आरोप

गड़बड़ी को लेकर बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र के प्रभारी के खिलाफ उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि प्रभारी ने

▪️ उपार्जन केंद्र के जिम्मेदारों के साथ मिलकर

▪️ धान की फर्जी आवक-जावक दर्शाई

▪️ डैमेज धान खरीदी के फर्जी बिल बनाए

▪️ मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई

▪️ और सीसीटीवी कैमरों से बार-बार छेड़छाड़ कर

पूरे खेल को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में करीब 5 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है।

अधिकारी बोले – चूहे-दीमक जिम्मेदार

मामले पर जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि “संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रितेश पांडेय को हटा दिया गया है। धान की जो कमी सामने आई है, वह मौसम के प्रभाव और चूहे, दीमक व कीड़ों द्वारा नुकसान के कारण हुई है। पूरे प्रदेश के 65 संग्रहण केंद्रों की तुलना में हमारे जिले की स्थिति बेहतर है।”

 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

वहीं पूरे मामले की जांच कर रहे सहायक जिला खाद्य अधिकारी ने कहा कि शिकायत गंभीर है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र प्रभारी के खिलाफ कई बिंदुओं पर शिकायत मिली है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix